ख़लीलाबाद: आप उम्मीदवार नीलम यादव ने दिखाई ताक़त, नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

November 6, 2017 4:22 PM0 commentsViews: 241
Share news

संजीव श्रीवास्तव

संतकबीरनगर। आज ख़लीलाबाद नगरपालिका से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम यादव पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुचीं और अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।

आज सुबह सुबह आप नेता नीलम यादव ने सबसे पहले शहर स्थित समय माता मंदिर जाकर मत्था टेका उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पहुचीं। जैसे जैसे समय बीतता गया शहर के कोने कोने से नीलम यादव के समर्थक उनके कार्यालय पहुचने लगे।

कार्यकर्ताओ के साथ नीलम यादव कार्यालय से शहर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुची। रास्ते भर जैसे जैसे कारवां बढ़ता गया लोग जुड़ते गए और जत्थे ने एक बड़े जनसैलाब का रूप धारण कर लिया।

इस दौरान पार्टी के मण्डल पर्यवेक्षक एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इं क़ाज़ी इमरान लतीफ भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साहवर्धन करते रहे।

तकरीबन आठ किलोमीटर की पदयात्रा के बाद नीलम यादव अपने काफ़िले के साथ कलेक्ट्रेट पहुची और वहां अपना नामांकन दाखिल किया।

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद नीलम ने ज़िला संयोजक, सौंमेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, ज़िला सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद, नगर संयोजक सग़ीर अहमद, युथ विंग अध्यक्ष आलोक सामंत, कार्यालय प्रभारी सज्जाद हुसैन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया।

 

चुनाव के नतीजे कुछ भी हो एक बात तो साफ है कि ख़लीलाबाद से नीलम यादव ने एक बलन्द दस्तक दे दी है।

 

 

Leave a Reply