Murder Mistry- पति के बयान बाद महिला की हत्या का को लेकर पुलिस का दिमाग चकराया
तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ में पाई गई लाश निंबू माझी की नहीं तो फिर
किसकी है, निबू मांझी के पति के मुताबिक उसकी पत्नी तो उसके साथ है
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर कल मिली एक महिला की लाश का मामला रहस्यमय ढंग से उलझ गया है। सोमवार को मिली लाश को पहले एक मजदर की पत्नी निंबू की लाश बताया गया था, मगर फोन पर हुई बात में निंबू मांझी के पति शिवकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी तो उसके पास है। शिव कुमार के इस बयान पर पुलिस का माथा चकरा गया है। उसे यह समझ में नहीं आ रहा कि अगर निंबू जीवित है तो जमीन से खोद कर निकाली गई लाश किसकी है?
सोमवार दोपहर शोहरतगढ़ टाउन में बन रहे एक पुस्तकालय में मिट्टी के नीचे गड्डा खोद कर दबाई गयी एक 28 वर्षीया महिला की लाश मिली थी। ठेकेदार और वहां काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले मजदूर शिवकुमार की पत्नी निंबू मांझी की है। पुलिस ने इस आशय का बयान भी जारी कर दिया। लेकिन बाद में जब देरशाम ठेकेदार ने शिवकुमार से उसके गांव बिहार में बात की तो उसने बताया कि उसी पत्नी तो उसके साथ है। इसके बाद पुलिस चकरा गई।
इसके बाद पुलिस के सामने यह सवाल खड़ा हो गया कि निंबू माझी पति े साथ बिहार में है तो वह मृत महिला कौन है? आस पास से किसी महिला की गुमशुदगी की खबर भी नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या किसी दूरदराज की महिला को मार कर शव यहां दफनाया गया है। दूसरा गंभीर सवाल यह है कि निंबू माझी को सभी मजदूर पहिचानते थे, तो फिर बरामद लाश को पहिचानने में मजदूरों से चूक क्यों हुई। क्या इसके पीछे कोई साजिश है।
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पुलिस को बिहार जाकर इसकी पुष्टि करनी चचााहिए कि क्या क्या निंबू अपने पति के साथ है या नहीं। यदि वह साथ है तो फिर मृत महिला के बारे में नये सिरे से छानबीन करनी होगी। खबर है कि पुलिस इसी जांच के लिए बिहार जाने की तयारी कर रही है। साथ ही आसपास के इलाके में किसी महिला की गुमशुदगी का पता भी लगाा रही है।
बता दें कि गत 28 जुलाई को पुस्तकालय निर्माण का काम नागपंचमी के त्यौहार के कारण काम बंद कर दिया गया था। सोमवार को जब काम पुनः शुरू हुआ तो वहां से उठती बदबू के कारण जब खुदाई हुई तो वहां से एक महला की लाश मिली। जिसे निंबू मांझी की लाश बताया गया था। लेकिन अब निंबू के पति के टेलीफोनिक बयान के बाद सारा मामला उलझ गया है। शोहरतगढ पुलिस बिहार जाने की तैयारी में है। देखना है कि सच किस रूप में सामने आता है।





