जनता विपक्ष की भूमिका में आये और सरकारी नीतियों का बहिष्कार करे- अशोक वानखेडे

August 10, 2023 3:10 PM0 commentsViews: 286
Share news

अजीत सिंह

चित्र परिचय— गोष्ठी को संम्बोधित करते अशोक वानखेडे

सिद्धार्थनगर । 9 अगस्त की क्रांति भारत की सामान्य घटना न थी।  स्वाधीनता संग्राम के इस आंदोलन में हज़ारों ने अपनी जान गवाई, लाखों जेल गए। मगर  इसी घटना के बाद डेढ़ दशक की आजादी को निकट मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आर्थिक नीतियों का ताना बाना  तैयार किया। लकिन आज सरकारी संरक्षण में पल रही पूंजीवादी व्यवस्था ने सब कुछ नष्ट कर दिया।

उक्त विचार देश के प्रसिद्ध पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक वानखेड़े ने व्यक्त किया। वानखेड़े यहां  स्वाधीनता सेनानी स्व.अब्दुल कयूम रहमानी  फाउंडेशन द्वारा  9 अगस्त पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

लोहिया सभागार में शामिल जनसमुदाय

स्थानीय लोहिया सभागार में  आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र में आठगर के नाम से विख्यात पत्रकार अशोक वानखेड़े ने मोदी और उनकी भाजपा सरकार की कड़ी आलाचना करते हुए कहा कि देश में आर्थिक विषमता बढ़ रही है। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। अमीर-गरीब के बीच की इस आर्थिक विषमता को दूर करने का एक मात्र उपाय महात्मा गांधी की आर्थिक नीतियों पर अमल करना है।

उन्होंने कहा कि गांधी की आर्थिक नीति में कुटीर उद्योगों की हिस्सेदारी तय थी। जिससे किसान, मज़दूर भी सहकारिता के आधार ओर कुटीर उद्योग के माध्यम से आर्थिक स्वावलम्बन प्राप्त करता, मगर दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद से हम इस पर अमल न कर सके। अब तो हमारी नीति पूरी तरह बदल गई है। अगर इसका प्रतिकार न किया गया तो इसकी सजा पूरे देश को भुगतनी पड़ेगी।

पत्रकार आनंद वर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से आये वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक व शीतल पी सिंह ने  ने भी सरकार की नतियों पर जम कर प्रहार किया और कहा कि अब जनता को आगे बढ़ कर विपक्ष की भूमिका संभालनी होगी। शीतल पी सिंह ने सरकार की बुल्डोजर नीति की आलोचना और नूह दंगे के नाम पर बुल्डोजर चलाने पर रोक के लिए कोर्ट की  सराहना की। दूसरी तरफ डा. राकेश पाठक ने भी सरकारी नीतियों की कड़ी आलोचना के साथ  स्वधीनता सेनानी मौलाना अब्दुल कयूम रहमानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकेश डालते हुए, 9 अगस्त 1942 की क्रांति में उनकी भूमिका को व्याख्यायित किया।

कार्यक्रम के अंत मे संयोजक बदरे आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा कार्यक्रम को  पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लालजी यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, सपा के नगर अध्यक्ष रामसेवक लोधी, जहीर आलम, इसरार अहमद, अकील अहमद मुन्नू,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह चौधरी, तरुप पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन सगीर खाकसार ने किया।

Leave a Reply