निपुण भारत मिशन के तहत 378 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

September 27, 2025 8:55 PM0 commentsViews: 157
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र उसका बाजार में चल रहे एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन शनिवार को हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा के निर्देशन में एक से 27 सितंबर तक कुल चार बैचों में लगभग 378 शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।

बीआरसी भवन में आयोजित इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम बैच में दो कक्षों में कुल 78 शिक्षक शामिल हुए। इसके पूर्व तीन बैचों में तीन सौ शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है। प्रशिक्षण में एआरपी आरके सिंह, बालगोविंद पटेल, अमित मणि त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार यादव, संगीता श्रीवास्तव ने शिक्षण की नई विधियों से परिचित कराया।

प्रशिक्षण के दौरान कक्षा तीन की हिंदी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक वीणा एक, गणित मेला और अंग्रेजी की संतूर में समाहित पाठों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, संशोधित निपुण लक्ष्य, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, ट्रैकर भरने की विधि, गणित की चारों मूल अवधारणाएं जैसे जोड़, घटाव, गुणा व भाग का विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त भाषा व गणित शिक्षण कौशल, फोर ब्लॉक मॉड्यूल, अंग्रेजी शिक्षण की रणनीतियां, जीआरआर मॉडल और भारतीय ज्ञान प्रणाली की भी जानकारी प्रशिक्षकों ने दी। कक्षा में बच्चों की रुचि बढ़ाने हेतु गतिविधि आधारित शिक्षण पर भी बल दिया गया। बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को शिक्षक विद्यालय में लागू करें। छात्र-छात्राओं को निपुण बनाने में यह प्रशिक्षण मददगार होगा। प्रशिक्षण में शिवपाल सिंह, सीताराम गुप्ता, शब्बीर अहमद, अमृता सिंह, हरिच्छा सिंह, रंजना वर्मा, वेद प्रकाश मौर्या, नवनीत दुबे, तकनीकी सहायक अरविंद श्रीवास्तव, अफसाना खातून आदि रहे।

Leave a Reply