निपुण भारत मिशन का कार्यशाला संपन्न, सिद्धार्थनगर व बलरामपुर के बीएसए हुए सम्मिलित

November 4, 2025 8:32 PM0 commentsViews: 121
Share news

आजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। निपुण भारत मिशन अंतर्गत विजन एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन सोमवार को शहर के होटल में आयोजित हुआ। इसमें सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर जनपदों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी, एआरपी और डायट मेंटर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला की शुरुआत में सिद्धार्थनगर के बीएसए शैलेश कुमार व बलरामपुर बीएसए शुभम शुक्ला ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय के टीम कंसल्टेंट शुभम जगपत और करिश्मा ने बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता एवं अभिनव शिक्षण-पद्धतियों पर एजेंडा आधारित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन एवं अधिगम परिणामों के उन्नयन का संकल्प दोहराया। इस दौरान परख 2024 के परिणामों और आगामी रणनीति पर चर्चा, बालवाटिका के प्रभावी संचालन, संदर्शिका आधारित संरचित पेडागोजी, निपुण विद्यालय हेतु वार्षिक विशिष्ट लक्ष्यों पर चर्चा, सपोर्टिव सुपरविजन में शिक्षकों की हैंडहोल्डिंग व डिजिटल संसाधनों के प्रयोग की एसओपी पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

इस दौरान बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि कार्यशाला आयोजन की यह पहल बाल शिक्षा को ज्ञान, कौशल एवं आत्मविश्वास की नवीन दिशा प्रदान करने वाला है। यह एक दूरदर्शी, परिणामोन्मुख एवं सतत् विकासोन्मुख प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अंशुमान सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ महेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, कमला प्रसाद, रमेश कुमार, रामचन्द्र मौर्य, राम कुमार सिंह, संजय कुमार, अशोक सिंह, जिला समन्वयक अमित शुक्ला, आशीष मिश्र, अपूर्व श्रीवास्तव, नवीन सिंह, महमूदुल हक, एआरपी सत्येंद्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विष्णु त्रिपाठी, शिवम पाठक, मारुति नन्दन, आनंदप्रकाश, पशुपतिनाथ दूबे, वैभव श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply