सिद्धार्थनगर के नौ थानों में महिलाओं के लिए इज्जत घर नही

February 8, 2021 4:06 PM0 commentsViews: 326
Share news

आरिफ मकसूद

सिद्धार्थनगर :  स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार घर – घर  शौचालय बनवाने का अभियान चला रही है , जिसके अंतर्गत जिला सिद्धार्थनगर ओडीएफ घोषित किया जा चूका है , लेकिन जिले के अधिकांश थाने में महिलाओं के लिए “इज्जत घर” का इन्तेजाम नही है। जबकि हर थाने में महिला पुलिस कर्मी की तैनाती है , और महिला फरियादियों का भी आना जाना रहता है , हाल ही में महिलाओं के समस्या के लिए प्रदेश सरकार ने हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का व्यवस्था किया है। परन्तु महिलाओं के लिए शौचालय न रहने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

                 इन थानों में नहीं है महिला शौचालय

जनपद में 19 थाना हैं , जिनमे मोहाना, कपिलवस्तु, इटवा, पथरा बाजार, बांसी, सदर, लोटन, खेसरहा व जोगिया में महिला फरियादी के लिए शौचालय नहीं बने हैं। जबकि महिला आरक्षियों के लिए उनके बैरक में शौचालय हैं। जबकि उसका बाजार, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, डुमरियागंज, भवानीगंज, त्रिलोकपुर व महिला थाना में महिला फरियादियों के लिए शौचालय बने हैं।

पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि सभी थाना में महिला हेल्प-डेस्क का निर्माण किया जा रहा है। इसी में अटैच महिला शौचालय बनाया जाएगा। अधिकांश थाना में महिला शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जहां अभी नहीं बने हैं, वहां निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही इन्हें पूरा करा लिया जाएगा।

    यूपी के थानों में महिला शौचालय पर हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस थानों में महिला शौचालय की स्थिति की जानकारी मांगी है। राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में कितने थाने हैं, जिनमें महिलाओं के लिए शौचालय है। कोर्ट ने यह जानकारी 15 फरवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय यादव तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने विधि छात्राओं अंजलि पांडेय व 12 अन्य की जनहित याचिका पर दिया है।

याचियों का कहना है कि पुलिस थानों में महिला शौचालय न होना महिलाओं की गरिमा व निजता के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने पूरे प्रदेश के थानों में महिलाओं के लिए शौचालय की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश जारी किया है। सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

Leave a Reply