नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञापन
अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। मोदी सरकार की नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज यहां सार्वजनिक रूप से विरोध पर उतरी। पार्टी वर्करों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और इस के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तुगलक के नक्शे कदम पर चल रही है।
कांग्रेसी आज सुबह लगभग 11 बजे सरकार विरोधी नारे लगाते व प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कंपाउंड में पहुंचे, जहां उन्होंने सभा की, सभा में पूर्व सांसद मो.मुकीम ने कहा कि यह सरकार तुगलक की तरह काम कर रही है, जिसके परिणाम निराशकारी होंगें। उन्होंने कहा कि भारत में दो दिन के लिए शासक बने एक भिश्ती ने चमडे का सिक्का चलाया था, मोदी सरकार भी उसी नक्शे कदम पर चल रही है।
पूर्व विधायक ईवरचन्द्र शुक्ल ने कहां कि देश की 80 फीसदी जनता गांव में रहती है। जो किसान है या मजदूर है। किसान पैसे के आभाव में रबी की बुआई नहीं कर पा रहा है। इस कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरूण प्रकाश सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार तुगलकी फरमान जारी कर देश को निराश के कगार पर ले जा रही है। यह पूंजीपतियों की समर्थक है। ऐसी सरकार को हटाना ही होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पूर्व विधायक अनिल सिंह सहित कांग्रेस नेता इसरार अहमद, मशहूर अली, महेश कनौज्जिया, कैलाश पंक्षी, अनिल सिंह उर्फ अन्नु बाबू, विजय सिंह, बी.एन. त्रिपाठी, प्रदीप ठकुराई, कलिमुन्निशां, राधेश्याम पांडेय, रामसवारे भारती आदि नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनिय रही।




