नोटबंदीः सपाईयों ने प्रदर्शन कर कहा, मोदी ने गरीबों का जीना मुहाल कर दिया

November 28, 2016 5:08 PM0 commentsViews: 258
Share news

संजीव श्रीवास्तव

spa1
सिद्धार्थनगर। सोमवार को नोटबंदी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। सपाईयों ने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की तरह फैसले ले रहे हैं। जिससे देश की करोड़ों जनता परेशान है।

जिलाध्यक्ष अजय चौधरी उर्फ झिन्कू चौधरी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में डुमरियागंज विधायक मलिक कमाल युसुफ ने कहा की केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के हित में फैसले ले रही है। केन्द्र की नीतियों से गरीबों की दुर्गति हो रही है। हालत यह है कि गरीब के घर रोटी का इन्तजाम मुश्किल हो गया है।

नोटबंदी पर उन्होंने पीएम मोदी को आडे हाथों लेते हुए कहा की 8 नवम्बर को मोदी ने जिस प्रकार पांच सौ और एक हजार रूपये का नोट को हड़बड़ी में बंद कर दिया। उससे पूरा भारत सड़क पर आ गया है। 20 दिन से जनता अपना लेने के लिए बैंको के बाहर खड़ी है।

सदर विधायक विजय पासवान ने कहा की भारत की जनता ने जिस विश्वास से मोदी के हाथ में देश की सत्ता सौपी थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पा रहें है। वह ऐसे फैसले ले रहे हैं। जिससे जनता परेशान है। अब विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को नकारने का मन बना चुकी है।

इससे पूर्व सपाईयो ने जुलूस की शकल में रैली निकाली तथा समाजवादी रंग की गाड़ी से पूरे शहर में भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी  के खिलाफ नारे लगाये।

इस कार्यक्रम में सपा नेता व सदस्य महिला आयोग जुबैदा चौधरी, ताकिब रिजवी, अफसर हुसैन रिजवी, जोखन चौधरी, विरेन्द्र तिवारी, अनूप यादव, चन्द्रजीत यादव, चन्द्रमणि यादव, कलाम सिद्दीकी, विश्वंभर लाल श्रीवास्तव, लाले भाई, खुर्शीद खान, परशुराम यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply