एन. एस. यू. आई. के प्रदेश महासचिव बनाए गए अनूप कुमार पांडेय 

February 24, 2019 1:32 AM0 commentsViews: 223
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन. एस. यू. आई.) के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार पांडेय ने जिले के युवा नेता अनूप कुमार पांडेय को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जोन का प्रदेश महासचिव बनाया है, इनके अलावा अभिनव पांडेय को भी यही पद देनें के साथ ही देवेश तिवारी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र जारी कर कहा है कि विंग के राश्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राश्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता और पूर्वी यूपी के प्रभारी नावेद खान की संस्तुति पर पूर्वी यूपी गोरखपुर जोन का विस्तार किया गया है।
इनके मनोनयन पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सदर अनिल सिंह उर्फ साधू बाऊ, पूर्व विधायक व यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, प्रवक्ता अनिल सिंह, कैलाश पंछी, युवा नेता राजेश सिंह आदि ने बधाई दिया है।

Leave a Reply