पिछड़ा वर्ग के आधुनिक काल के महानायक थे बी.पी.मंडल साहब- यादव सेना

August 26, 2020 1:58 PM0 commentsViews: 344
Share news

         

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय पर यादव सेना संगठन के लोगो ने   जिला कार्यालय पर 25 अगस्त को सामाजिक न्याय के पुरोधा पिछडो के मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री मंडल कमीशन के अध्यक्ष मा.बी.पी.मंडल साहब जी के 102वी जयंती पर विचार गोष्टी आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित एक बैठक में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों में सभी स्तर पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की थी। इस फ़ैसले ने भारत, खासकर उत्तर भारत की राजनीति को बदल कर रख दिया। इस आयोग के अध्यक्ष थे बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल यानी बीपी मंडल। साल 2020 में बीपी मंडल का 102 वा जन्मशती वर्ष है. बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त, 1918 को बनारस में हुआ था.

वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल विधायक, सांसद, मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे. लेकिन दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप की गई सिफ़ारिशों के कारण ही उन्हें इतिहास में नायक,खासकर पिछड़ा वर्ग के एक बड़े आइकन के रूप में याद किया जाता है।

दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनावों में बनी जनता पार्टी की मोरारजी भाई देसाई की सरकार ने किया था.संगठन के हुए विचार गोष्टी में उनको याद कर उनके बनायेगे पद चिन्हों पर चलने और लोगो का सहगोय करने का संकल्प भी लिया गया।

इसी दौरान संगठन का विस्तार करते हुए इटवा विधान सभा प्रभारी रमेश यादव,विधान सभा अध्यक्ष तिलकराम यादव,लवकुश यादव विधानसभा उपाध्यक्ष,सतेंद्र यादव विधान सभा कोषाध्यक्ष, सूरज यादव मीडिया प्रभारी,गजाधर यादव विधान सभा महा मंत्री,राजेश यादव विधान सभा प्रभारी बांसी,महेन्दर यादव ब्लाक अध्यक्ष डुमरियागंज, राममनोज यादव ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़, राकेश यादव जिला उपाध्यक्ष, दुर्गेश यादव “विराट”कपिलवस्तु मीडिया प्रभारी, दिनेश यादव जोगिया ब्लाक प्रभारी, राधेश्याम यादव जिला कार्यकरणी सदस्य,चंद्रमनी यादव कपिलवस्तु विधान सभा प्रभारी मनोनीत किये गए।

Leave a Reply