ओडिशा में खेलने जाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी 

December 17, 2023 7:10 PM0 commentsViews: 790
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जनपद की निवासी कुमारी अनुष्का, कुमारी गायत्री और आफताब का अंडर-14 उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय के प्रादेशिक टीम में चयन हुआ है। दोनों बालिकाएं गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी की पूर्व छात्रा रही और वर्तमान में वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर में कक्षा आठ की छात्रा है। जबकि आफताब आलम गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी में कक्षा सात का छात्र है।

सभी चयनित खिलाड़ी 22 से 26 दिसंबर तक ओडिशा में होने वाली अखिल भारतीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगी उनके साथ कोच के रूप में रत्नेश सिंह का भी चयन हुआ है।

इस चयन पर उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष मो. इब्राहिम, जिला ओलपिंक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव समेत देवेंद्र पांडेय, ईशांक सिंह विषेन, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राकेश प्रताप शाह, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, निज़ाम अहमद, विद्यालय के कोच शंभू गुप्ता ने बधाई दिया है।

Leave a Reply