बिजली का झटका लगने से वृद्ध की मौत

December 11, 2015 7:29 PM0 commentsViews: 319
Share news

सोनू खान

बिफोटो

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार की सुबह राम मिलन के लिए काल बन कर आयी। बिजली का तार स्पर्श होने से वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना से गांव में शोक है। वह हेडक्वार्टर के करीब बभनी लंगडी का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्ष्ोत्र के ग्राम बभनी लंगडी निवासी 65 वर्षीय राम मिलन पुत्र गेलई शुक्रवार की सुबह किसी कार्य वश अपने छत पर गया था। अचानक उसका हाथ समीप से ही गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया, जिससे निकली चिंगारी से बह बुरी तरह से झुलस गय्ाा।

परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु  सिद्धार्थनगर जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे गोरखपुर स्थित मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।

खबर है कि मेडिकल कालेज ले जाते समय राम मिलन की रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से सदर इलाके में शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के लिए मुआवजे की मांग की है।

 

Leave a Reply