समाजवादी छात्रसभा ने चलाया अभियान, सैकड़ों को दिलाया वोटर कार्ड

September 28, 2021 10:45 AM0 commentsViews: 88
Share news

 

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर:-समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर आज समाजवादी छात्रसभा सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों द्वारा शिवपति महाविद्यालय शोहरतगढ़ गेट के सामने कैंप लगाकर समाजवादी छात्रसभा सदस्यता अभियान एवं युवाओं का आनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाने की शुरुआत की गयी। यह अभियान 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा की आज पहले दिन सदस्यता अभियान जिस तरीके से छात्रों नौजवानों ने उत्साह दिखाया है। निश्चित ही आने वाले बाइस के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।

जिला सचिव वकार मोईज खान ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा के द्वारा पूरे प्रदेश में छात्र नौजवान जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी में अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष विष्णु उमर,जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर मिश्र,  जिला सचिव वकार मोईज खान,जिला उपाध्यक्ष मोo शहजाद,अभिषेक यादव, आमिर खान, महेश यादव, वसीम अंसारी,आदित्य सिंह,आरिफ खान, कादिर खान, सहयोग रौनियार, इमरान खान, सैफ नवाज़ समेत सैकडो समाजवादी साथी उपस्थित रहें।

Leave a Reply