डुमरियागंज के शिक्षक नेता की स्कार्पियों का एक्सीडेंट, बच्ची की मौत, सात की हालत नाजुक घायल

December 3, 2015 6:40 PM0 commentsViews: 900
Share news

नजीर मलिक

ग्राम परसा महापात्र के पास पेडत् से टकराई यूपी ५५ जे ५१५४ नम्बर वाली स्कार्पियों

ग्राम परसा महापात्र के पास पेड से टकराई यूपी ५५ जे ५१५४ नम्बर वाली स्कार्पियो

सिद्धार्थनगर। विकास खंड उस्का बाजार में तैनात और डुमरियागंज के ग्राम फत्तेपुर निवासी शिक्षक नेता राम प्रकाश मिश्र की स्कार्पियो गाड़ी गुरुवार साढे तीन बजे पेड़ से टकरा गई। दुघर्टना में 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

राम प्रकाश मिश्र का पूरा परिवार आनंदनगर जिला महाराजगंज में किसी समारोह में गया था। वहां सारी रात जगहट रही। बताते हैं कि आज दोपहर राम प्रकाश परिवार के साथ लौट रहे थे। अभी वह सिद्धार्थनगर हेडक्वार्टर की सीमा पर पहुंचे ही थे, कि परसा महापात्र के पास उनकी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई।

बताते हैं कि स्कार्पियों स्वयं राम प्रकाश चला रहे थे। रात भर जगने से अचानक राम प्रकाश मिश्र को झपकी आ गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। वह उस्का बाजार में शिक्षक थे और शिक्षक संघ के उस्का ब्लाक के अध्यक्ष व ब्लाक समन्वयक भी हैं।

खबर के मुताबिक घटना में  राम प्रकाश मिश्र सहित 12 साल की हशिता, 6 साल की हिना, 16 साल की सौम्या, 30 वर्षीया विनीता मिश्रा, 14 साल की प्रतिभा मिश्रा 13 साल का आकाश और 12 साल के सुभाष बुरी तरह जख्मी हो गये।

सभी घायलों को फैरन जिला अस्पता पहुंचाया गया, जहां 6 साल की हिना मिश्रा की हालत गंभीर देख कर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना के मुातबिक हिना ने वहां दम तोड़ दिया। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Leave a Reply