हर आत्मा के अंदर एक ही परमात्मा है- गीता गर्ल मरियम सिद्दीकी

February 5, 2021 8:46 PM2 commentsViews: 765
Share news

आरिफ मक़सूद

गीता गर्ल मरियम को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करते हुए दाएं अनिल जायसवाल बाएं संभुनाथ सोनी

इटवा , सिद्धार्थनगर : नेकी का कर्म करें, यही श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान ग्रंथ है जबकि रामायण जीवन का आदर्श है जिसने इन्हें जान लिया वह अपने जीवन का मूल अस्तित्व जान जाएगा।  ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मॉं फलेषु कदाचित:’ संस्कृत के इन वाक्यों ने मनुष्य को कर्म योगी व्यक्ति बताकर उस पर चलने का आह्वान किया है वहीं कुरान भी बंदे को नेकी की राह दिखाता है इसलिए इन ग्रंथो पर इंसान चलकर इंसानियत का फर्ज अदा करें।

उक्त बात देश की प्रथम भागवत गीता प्रतियोगिता विजेता मरियम आसिफ सिद्दीकी ने कही वह शुक्रवार को सिद्धार्थ नगर जनपद के इटवा शहर में स्तिथ जेकेजे होटल में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आई हैं। इस मौके पर इटवा व्यपार मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल के अगुवाई में एक कार्यक्रम कर गीता गर्ल मरियम सिद्दीकी के विचारों को सुना गया और उन्हें व्यापार मंडल द्वारा एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि 16 वर्षीय मरियम सिद्दीकी श्रीमद् भागवत गीता के पूरे श्लोक के साथ कुरान की आयत भी कंठस्थ हैं। वे वर्ष 2015 में गीता गर्ल का ख़िताब हासिल कर चुकी हैं।   

मरियम सिद्दीकी के पिता आसिफ सिद्दीकी ने बताया ने बताया कि वे बचपन से ही प्रतिभाशाली रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बात करीब 9 साल पुरानी है, जब मरियम 8 साल की थी उसने मुझसे पूछा कि अब्बा यह हिंदू क्या होता है? मरियम द्वारा  पूछे गए इस सवाल ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया, मरियम के सवाल के बाद उसी दिन श्रीमद्भागवत गीता घर ले आए और मरियम को बुलाकर श्रीमद्भागवत गीता और कुरान दोनों ग्रंथ उसके सामने रखदी, कहा कि बेटी इन दोनों के पढ़ने से तुम्हें तुम्हारे सवाल का जवाब मिल जाएगा. फिर क्या था मरियम ने उसी दिन से गीता पढ़ना शुरू कर दिया और मात्र 12 वर्ष की आयु में उसे दोनों ग्रंथ कंठस्थ हो गए और संस्कृत के श्लोकों को धाराप्रवाह बोलने लगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गीता गर्ल मरियम आसिफ सिद्दीकी

श्रीमद् भागवत गीता के प्रतियोगिता में देश में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं मरियम सिद्दीकी

2015 में इस्काँन द्वारा श्रीमद् भागवत गीता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें मरियम ने देश में प्रथम स्थान हासिल कर गीता गर्ल का खिताब हासिल किया है , जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरियम सिद्दीकी को बुलाकर सम्मानित कर चुके हैं।

कर्म  करो और फल की इच्छा मत रखो

कार्यक्रम में अपने विचारों को रखते हुए मरियम कहती हैं कि गीता और कुरआन दोनों एक ही बात सिखातें हैं कर्म करते रहो फल कि इच्छा मत रखो। उन्होंने कहा कि  सभी धर्म का संदेश इंसानियत और नेकी का है हमें सभी का आदर करके उनका अध्ययन कर अम्ल में लाना चाहिए। 

सम्मान में मिले धन को डोनेट कर देती हैं गीता गर्ल

2 जून 2015 को मरियम को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया था। लेकिन मरियम ने पुरस्कार स्वरूप मिला 11,000 रुपये का चेक आनंदीबेन पटेल को सौंप दिया और इसे लड़कियों की शिक्षा के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश के  तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी 6 जून 2015 को मरियम को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये की राशि का चेक दिया था। इस धन को भी मरियम ने कन्याओं से सम्बन्धित के एक सरकारी योजना में डोनेट कर दिया था।

इस मौके पर सब्बू खान , सम्भूनाथ सोनी , मोईद खान , बसंत जायसवाल , रिजवान सिद्दीकी , वीरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ़ पाले बाबा , राजू सोनी , वसीउल्लाह , विनय सोनी , आकाश सोनी आदि लोग मौजूद रहे। 

2 Comments

  • Aparna Jaiswal

    Hatts of To *The Geeta Girl* Maryam Siddiqui Ji.
    She is the most beautiful inspirational person to all the people in world and most for all the Hindu’s.

    • Geeta Girl Maryam Siddiqui is an example for this world that human should know about every religion, no religion is wrong, every religion has the same purpose.

Leave a Reply