विपक्ष गन्दी राजनीति कर जातीय दंगा कराना चाह रहा है – सतीश चन्द्र द्विवेदी

October 4, 2020 11:37 AM0 commentsViews: 493
Share news

आरिफ मकसूद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म व उसकी मौत के मामले में आंदोलित विपक्ष के खिलाफ प्रदेश के एक मंत्री ने विपक्ष पर जातीय दंगे कराने की साजिश का आरोप लगाया है। बेसिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस , सपा व बसपा के नेताओं पर निशााना साधा।

सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा, ”हाथरस मामले में विपक्ष जातीय दंगा कराना चाह रहा है। मेडिकल रिपोर्ट , पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल रिपोर्ट में कहीं भी गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी विपक्ष बार बार गैंगरेप कहकर दलित बेटी का अपमान कर रहा है।

Leave a Reply