पागल कुत्ते का कोहराम,हमले में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी

November 23, 2018 12:59 PM0 commentsViews: 282
Share news

महेन्द्र कुमार गौतम

बांसी, सिद्धार्थनगर। उपनगर बांसी समेत अस पास के ग्रामीण इलाकों में पागल कुत्ते के आंतक से कोहराम मचा हुआ है। आये दिन कुत्तों के हमलों से जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सूचना है कि पिछले एक पखवारे में दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।  वर्तमान में भी कई लोग अस्पताल में दाखिल हैं। इनके हमलों से नागरिकों में खौफ है। इस आतंक का निदान क्या है, किसी को समझ में नहीं आ रहा है।

बताया जाता है कि कुत्ते के हमले की घटना सर्वप्रथम सर्वप्रथम बांसी के  आजादनगर मुहल्ले के निवासी डॉक्टर एस के राय के 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत से हुई। घटना में प्रशांत के  पैर पर गंभीर जख्म हो गए। इसके उपरांत,55 वर्षीय राजेन्द्र, 60 वर्षीय परांनमती निवासी कुसम्ही, 4 वर्षीय प्रिंस पुत्र सुरेश निवासी बाजारडीह आदि भी उसके शिकार हुए। इसके अलावा  बगल के ही गांव कोल्हुआ खुर्द के 10 वर्षीय विवेक के मुह पे हमला किया, इसके बाद कछुआगढ़ के आशीष,प्रतापपुर की प्रियंका तथा तिवारीपुर के रामकरन के ऊपर भी कुत्ते ने हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। कुत्तों ने एक भैंस को भी हमला कर जख्मी कर दिया

इन सभी लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में डॉक्टर महेंद्र पटेल और समस्त स्टाफ के देख रेख में चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक लगातार कुत्ते से जख्मी हुए लोगो की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। बांसी के सरकारी अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने भी मरीजों को  तत्काल इलाज व एन्टी रैबीज का इंजेक्शन के साथ  उचित दवाएं देकर उन्हें निराश नही किया, लेकिन जहां तक समस्या के निदान का सवाल है, प्रयासन कोई कदम नहीं उठा रहा।

Leave a Reply