Big news– सपा के पूर्व विधायक पहलवान सिंह चिल्लूपार से निर्दल लड़ेंगे

January 27, 2017 3:03 pm245 commentsViews: 1747
Share news

 प्रचंड सिंह गहरवार

rajenda

गोरखपुर जिले की बहुचर्चित सीट चिल्लूपार के समीकरण आये दिन बदलते दिख रहे हैं।सपा से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह  उर्फ पहलवान सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया है। इससे यहां के चुनावी समीकरण में में और बदलाव आ गया है।

पूर्व विधायक पहलवान सिंह के निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा के सबंध में जब कपिलवस्तु  पोस्ट नेसच्चाई जाननी चाही तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका, मगर उनके बेटे और ब्लाक प्रमुख प्रिंस आगम सिंह बताया कि खबर सही है। पापा हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बतायाकी वह राजनीतिक षडयंत्र के शिकार हुए हैं।पापा का टिकट काटा तो क्या, हम लोग लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

याद रहे कि पहलवान सिंह एक मजबूत नेता माने जाते हैं। उनका राजपूत मतों पर यहां काफी प्रभाव है। उनके निर्दल लड़ने से यहां के समीकरणों में यकीनन बदलाव आयेगा। उन्हें राजपूत मतों का भरपूर समर्थन तो मिलेगा ही, सपा के नाराज समर्थकों की भी भरपूर मदद मिलेगी। उसके साथ उनका अपना जनाधार भी है। हालात रोचक बन रहे हैं, देखिए नतीजा कितना रोचक होगा।

 

Leave a Reply