एक पखवारे से किशोरी गायब और पुलिस बेफिक्र, बिलखती मां ने एसपी को सुनाई पीड़ा की दास्तान

October 23, 2020 11:19 AM0 commentsViews: 465
Share news

सिद्धांत यादव

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार से गायब हुई एक किशोरी का पखवारे भर बाद भी कोई पता नहीं है। जबकि किशोरी की मां को आशंका है कि उसकी बेटी को कुछ लोग जबरन ले गये हैं, उसे बेटी के साथ कुछ गलत घटित होने की आशंका है, मगर उसका पुलिस इस गंभीर घटना की कोई नोटिस नहीं ले रही है।  

खबर के मुताबिक उसका बाजार  थाना क्षेत्र व नगर पंचायत के सुभाष नगर की निवासिनी तीज देवी ने उसका बाजार के थाना अध्यक्ष को पूर्व में 11 अक्टूबर को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौपते हुए बताया कि उसकी नाबालिग लड़की  मोनी (कल्पित नाम) 8 अक्टूबर को घर से शौच के लिए शाम 7 बजे के करीब निकली, तब से उसका कुछ पता नही चल रहा है। आशंका है कि उसकी बेटी को कुछ लोग जबरन ले गये हैं। उसे इस बात का भी भय है कि बेटी के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो जाए।

मोनी की मां ने अपने संदेह का आधार बताते हुए पुलिस को उन लोगों के मोबाइल नम्बर भी दिये, जिन पर उसे शक है, लकिन उसका थाने की पुलिस ने न तो उसकी एफआईआर दर्ज की और नही ही कोई जांच की। उसका पुलिस की इस असंवेदनशीलता से दुखी होकर उसने उच्च प्रशासन से गुहार लगाई है। गत दिवस महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए शिकायत किया कि उसकी बेटी मोनी के साथ कुछ घटित न हो गया हो। मां ने अपनी बेटी के साथ गलत कृत्य होने अथवा उसकी हत्या कर दिये जाने की आशंका व्यक्त की है। उसने पुलिस अधीक्षक से सम्पूर्ण प्रकरण की छानबीन किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply