नेपाल से बनारस जाने की फिराक में पकड़ा गया पाकिस्तानी वैज्ञानिक, पूछताछ जारी

October 24, 2015 9:13 AM0 commentsViews: 180
Share news

अजीत सिंह

pakistaani

सिद्धार्थनगर सीमा से सटे सोनोली बार्डर पर एसएसबी ने एक पाकिस्तानी को गिरफृतार किया है। डाक्टर जावेद कमाल नामक यह पाकिस्तानी बिना वैध कागजात के नेपाल से बनारस जा रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। वह वैज्ञानिक बताया जाता है।

चक नम्बर 76-4 बी फैसलाबाद का निवासी 42 साल का डाक्टर जावेद कल दोपहर नेपाल होता हुआ सोनौली चेकपोस्ट पर पहुंचा। भारत में प्रवेश करते समय महाराजगंज जिले के  एसएसबी जवानों ने उसे रोक कर पूछताछ की।

बताते हैं कि पूछताछ में जावेद घबरा गया और आखिर में उसने बताया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। बकौल जावेद वह बैंकाक होते हुए नेपाल आया था। उसके पास पासपोर्ट था लेकिन भारत का वीजा नहीं था।
जावेद के मुताबिक वह बनारस और बैंगलोर जाने की फिराक में था।  लेकिन वह इन दोनांे स्थानों पर क्यों जाना चाहता था, अभी यह स्पश्ट नहीं हो पा रहा है। जावेद ने विज्ञान में पीएचडी कर रखी हैं। वह वैज्ञानिक बताया जाता है।
खबर लिखे जाने तक एसएसबी के बड़े अफसर उसे पूछताछ में लगे हैं। अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। इस बारे में एसएसबी अभी विस्तार से कुछ बता पाने में असमर्थ है।
याद रहे कि अभी कुछ दिन पहले  नेपाल के बीरगंज बार्डर पर भी एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां काफी चौकन्नी थीं।

Leave a Reply