जिले 11 मई को होगा निकाय चुनाव का मतदान टिकट के दावेदारों ने लखनऊ में जमाया डेरा,

April 10, 2023 12:52 PM0 commentsViews: 158
Share news

टिकट को लेकर सर्वाधिक मारामारी भारतीय जनता पार्टी में, सपामें भी हलचलें बढ़ी, अनेक दलों के असंतुष्ट दावेदार बसपा के सम्पर्क में

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार सिद्धार्थनगर की सभी 11 निकायों में मतदान दूसरे चरण में 11 मई को यहां 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन होगा, 25 को जांच होगी, नाम वापसी 27 अप्रैल को हो सकेगी और चुनाव चिन्ह का आवंटन 28 अप्रैल को होगा। चुनाव तिथि घोषित होते ही जिले में प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। उसने शहरव कस्बों में टंगे विभिन्न दलों के दावेदारों के होर्डिंग बैनर उतारना शुरू कर दिया है।

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी 16 अप्रैल को जिले में अधिसूचना संबंधी सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रत्याशियों को 28 अपैल से नौ मई तक चुनाव प्रचार के लिए 12 दिन का समय मिलेगा। मतगणना 13 मई को होगी जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। जिले में पांच नवसृजित नगर पंचायतों समेत सभी 11 नगर निकायों में चुनाव होगा। इस चुनाव में इन निकायों के 186 वार्डों के 300951 मतदाता भाग लेंगे। इसमें 156832 पुरूष मतदाता और 144119 महिला मतदाता शामिल है। इन नगर निकायों में 156 मतदान केंद्रों पर स्थित 330 बूथों पर मतदान होना है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर डीएम संजीव रंजन ने 30 निर्वाचन अधिकारी, 49 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

प्रस्तावित आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव

नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रस्तावित आरक्षण पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद नगर विकास विभाग की तरफ से रविवार को जारी अनंतिम सूची में जिले की सभी 11 नगर निकायों के आरक्षण में बदलाव नहीं हुआ है। इसमें नगर पालिका सिद्धार्थनगर का अध्यक्ष पद अनारक्षित एवं बांसी नगर पालिका अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। साथ ही नगर पंचायत कपिलवस्तु (बर्डपुर) अनुसूचित जाति महिला, उसका बाजार पिछड़ा वर्ग महिला, शोहरतगढ़ अनारक्षित, बढ़नीचाफा पिछड़ा वर्ग, बिस्कोहर अनारक्षित, भारतभारी अनारक्षित, डुमरियागंज महिला, इटवा अनारक्षित, बढ़नी अनारक्षित है।

टिकट के लिए घमासान, दावेदार भागे लखनऊ

रविवार देर शाम चुनाव की घोषणा होते ही जिले के सभी 11 नगर निकायों में विभिन्न दलों के दावेदारों में टिकट के लिए अफरा-तफरी मच गई। शहर में भाजपा से दावेदार कई चेहरे पहले से लखनऊ में डेरा डाले हुए थे, तो कुछ चुनाव की घोषणा होते ही लखनऊ रवाना हो गए। ऐसा ही हाल सपा दावेदारों का है जो स्थानीय नेताओं के साधने के साथ ही लखनऊ में पार्टी नेतृत्व के यहां हाजिरी लगाने से नहीं चूक रहे हैं। सपा भाजपा में कुछ ऐसे भी दावेदार हैजो  अंदर ही अंदर बसपा के भी सम्पर्क में हैं।और मूल दलों से निराश होने पर बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं। कुछ भाजपा दावेदारों के गुप्त रूप से सपा से सम्पर्क साघने की  भी सूचना मिल रही है।

ये सब लगभ्रग निश्चित तौर पर लड़ेगे चुनाव

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व नगरपालिका बांसी से सपा नेत्री चमन आरा राइनी का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। वह पूर्व में नगर पालिका  अध्यक्ष भी रह चुकी है। वर्तमान में उनके पति मो. इद्रीश पटवारी अध्यक्ष है। चमनआरा बेहद लोकप्रिय हैं। सपा से इनका टिकट लगभग पक्का है। इसी प्रकार नगर पंचायत भारतभारी से बसपा के टिकट के दावेदार अजीजुल्लाह उर्फ डब्ल्यू का चुनाव ल़ड़ना तय माना जा रहा है। इसी प्रकार नगर पंचायत  डुमरियागंज से वर्तमान चेयरमैन जफर अहमद जो बसपा से चुनाव जीते थ,इस बार उनका सपा से चुनाव ल़ना लगभग पक्का है तो नके मुकाबले इस बार बसपा से अतीकुर्रहमान ताल ठोंकेगे। कल तक कुछ और नामों की उम्मीवारी तय हो जाने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply