विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा- 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है पंचायत चुनाव

April 12, 2021 11:53 AM0 commentsViews: 327
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। यह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी है। भाजपा पंचायतों को मजबूत करना चाहती है। यही कारण है कि वह इस चुनाव को भी गंभीरता से ले रही है। भाजपा का मानना है कि बिना पंचायतों के मजबूत हुए देश मजबूत नहीं होगा।

यह विचार डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह जिला पंचायत वार्ड नंबर 16 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजय मिश्रा के समर्थन में मन्नी जोत चौराहे पर आयोजित सभा को बतौर मुख्य आतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव में साफ सुथरी छवि वालों को अपना प्रत्याशी बनाया है। जो सियासत को जनसेवा का प्लेटफार्म मानते है। संजय मिश्रा ने वर्षो से क्षेत्र के जनता की सेवा की है। उनके सुख-दुख में बराबर शरीक होते रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को जिला पंचायत सदस्य की कमान सौंपकर जनता विकास के रास्ते को खोलेगी।

आयोजित सभा को भनवापुर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व तेज तर्रार युवा हिंदू नेता पंडित लवकुश ओझा ने भी संबसेधित किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 16 की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग संजय मिश्रा को जिताएं। अपके क्षेत्र के विकास और सम्मान की गारंटी हमारी है।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवीपाटन के महंत बुद्धि मणि त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भनवापुर चंद्र प्रकाश मिश्रा,  भनवापुर मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, संजय सिंह, रामप्रकाश गौतम व सैकड़ो की संख्या में हिंदू जनमानस की मौजूदगी रही।

Leave a Reply