भाजपा ने पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

February 11, 2023 2:30 PM0 commentsViews: 87
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोविंद माधव के निर्देशन जिला महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिला प्रभारी रामजियावन मौर्या ने कहा पंडित दीनदयाल जी एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार के प्रतिमूर्ति थे उनके विचार और चिंतन के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन को संघर्षमय जीवन को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा प्रखर राष्ट्रवादी एकात्म मानवतावाद अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक रहे है पंडित दीनदयाल जी।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, तेजू विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, मीडिया संयोजक निशांत पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, आईटी कुलदीप यादव, प्रभात तिवारी, ज़हीर सिद्दीकी, राजेश जायसवाल, सतीश रस्तोगी, मनोज लोधी रामस्वरूप अग्रहरि सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply