सिद्धार्थनगर में रील बनाने पानी टंकी पर चढ़े 5 युवक, सीढ़ी टूटी, एक की मौत दो घायल व दो फंसे
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। मुख्याल के काशीराम आवास में पानी की टंकी पर रील बना रहे 5 किशोर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। टंकी पर चढ़े पांच किशोरों में से एक की नीचे गिरने से मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा दो किशोर अब भी टंकी पर ही फंसे हुए हैं उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना होने पर मौके पे DM, ADM और ASP सहित जिले के कई अधिकारी मौके पर है।
रिश्तेदारी में आए किशोर की मौत
मृतक मोहाना थाना क्षेत्र के झूलनीपुर का रहने वाला था। वह काशीराम कॉलोनी में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसके अलावा दो बच्चों को सीने में गंभीर चोटें आई हैं उनकी पहचान 11 वर्षीय सनी और 14 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है। सीढ़ी टूटने के कारण नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा है दो किशोर ऊपर ही फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के चलते दोनों किशोर टंकी पर ही फंसे है।
गोरखपुर से आ रही SDRF टीम
मौके पर जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सहति सहित कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं, जो कि स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। डीएम ने गोरखपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया है। एसडीआरएफ टीम के आने के बाद दो बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारने की बात अधिकारियों की ओर से कही जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा
पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने बताया कि काशीराम कॉलोनी में एक पुराना वॉटर टैंक था,5 पांच बच्चे वहां ऊपर चढ़े थे नीचे गिरने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है, दो की हालत गंभीर है। इनके अलावा दो बच्चे टंकी के ऊपर पर ही फंसे हुए हैं रेसक्यू हो रहा है जल्द ही दोनों को सुरक्षित उतार लिया जाएगा।





