ऐतिहासिक होगी भाजपा की परिवर्तन रैली – सतीश द्विवेदी

December 2, 2016 12:34 PM0 commentsViews: 175
Share news

एम. आरिफ

privartan-relly

इटवा, सिद्धार्थनगर।  भाजपा की परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। 4 नवंबर को इटवा विधानसभा में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लिए लोगों  से जनसंपर्क किया जा रहा है।

उक्त बातें प्रदेश सयोंजक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश सतीश चन्द्र द्विवेदी ने स्थानीय कस्बा स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से ऊब चुकी जनता की एकमात्र उम्मीद भाजपा है। जगह-जगह परिवर्तन यात्रा में जुट रही भीड़ इस बात का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जहां सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताई, वहीं नोटबंदी का फैसला लेकर देश में परिवर्तन की लहर चलाई है।

उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आम लोगों के कल्याण के लिए उज्ज्वला, अटल पेंशन, जनधन सहित अन्य योजनाओं
के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने गरीबी मिटाने का जज्बा दिखाया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए इटवा विधानसभा में जनसंपर्क
किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply