पशुपालन विभाग ने आयोजित किया पशु उपाचार मेला, बाँटी दवाएं 

October 30, 2026 7:36 PM0 commentsViews: 10
Share news

 

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन विकास खंड नौगढ़ के ग्राम शिवपतिनगर के टोला काशीपुर में किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा गौ पूजन करने के पश्चात फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज बहादुर यादव और पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने मुख्य अतिथि और क्षेत्र पंचायत सदस्य करीम खा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान तथा संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया। पशु आरोग्य मेलें को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सरकार की प्रमुख योजना हैं प्रत्येक वर्ष ऐसा मेला लगाया जाता है। मेले में पशुओं के लिए सरकार की तरफ से निशुल्क दवाओं का वितरण किया जाता है। अपने पशुओं को हीट में आने के बाद वैज्ञानिक विधि से कृत्रिम गर्भाधान ही कराये।

पशु आरोग्य मेला को संबोधित करते हुए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजबहादुर यादव ने विभाग के सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, केसीसी योजना तथा नस्ल सुधार योजना के विषय में भी पशुपालकों को जानकारी दी।

मेले को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरह हमारे पशुपालन विभाग में भी एंबुलेंस की सेवा प्रारंभ हो चुकी है जिसका टोल फ्री नंबर 1962 से संचालित किया जाता है। उन्होंने सहभागिता योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर गौशाला से आप पशु ले जाएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार आपको उस पशु को पालने के लिए ₹1500 महीना पशुपालक को देगी।

पशु आरोग्य मेला में 46 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 249 पशुओं मे निःशुल्क दवा वितरण के साथ साथ चिकित्सा की गई। जिसमें बड़े पशु गाय, भैस 99 तथा छोटे पशु बकरी, 150 शामिल रहें। इस अवसर पर उमेश पांडेय, अभय यादव, चंदजीत, अशोक चौधरी, श्रेयांश मौर्या, महेंद्र पाल सहित विसम्भर, मगरू, सहित अन्य ग्राम वासी पशुपालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply