बलात्कार में नाकाम होने पर युवक ने महिला को चाकू से गोद डाला, फरार

June 14, 2017 11:50 AM0 commentsViews: 617
Share news

नजीर मलिक

rape

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र में एक कामांध युवक ने घर में घुस कर एक महिला से बलात्कार करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर युवक उसे चाकू से गोद कर भाग निकला। घायल महिला बस्ती अस्पताल में मौत से जूझ रही है। घटना बीती रात गौरा गांव में घटी। इस हादसे से गांव वालों में बहुत गुस्सा है।

 

बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक बीती रात गांव के एक घर में घुस गया। धर के बरामदे में एक  महिला अकेली सो रही थी। युवक उस महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। यह देख महिला ने विरोध किया और चिल्लाने लगी।युवक ने चाकू निकाल कर धमकाया फिर भी महिला का विरोध जारी रहा।

गांव वालों का कहना है कि महिला को संघर्ष करते और चिल्लाते देख युवक बौखला गया और उसने महिला पर चाकू से कई वार कर डाला। जिससे महिला का कान कट गया। इसके अलावा उसके चेहरे, सर आदि पर कई घाव बन गये। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आखिर में लोगों के आने की आहट पाकर वह फरार हो गया।

ग्रामीणों ने महिला को फौरन मुकामी अस्ताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंता जनक देख उसे रिफर कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल बस्ती के सदर अस्पताल में दाखिल कराया। खबर है कि युवक की शिनाख्त हो गई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता के परिजन पथरा थाने पर मुकदमा लिखाने के प्रयास में थे।

 

 

Leave a Reply