चेतिया पुलिस ने पति-पति फिर से एक कराया, बच्चे को मिला बाप का साया

February 11, 2020 11:39 AM0 commentsViews: 212
Share news

अमित श्रीवास्त

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। रविवार को पिछले एक बर्ष से अलग रह रहे पति पत्नी पुलिस चौकी चेतिया के पहल से एक साथ रहने को हुए राजी।दोनों से एक 8 माह का बच्चा भी है।
बताया जाता है कि ग्राम चेतिया की उषा पुत्री रामानंद यादव का विवाह विनोद कुमार यादव पुत्र रामशंकर यादव ग्राम दुभरा थाना बांसी सिद्धार्थनगर के साथ करीब 6 बर्ष पहले व गवना वर्ष 2018 मे हुआ था। किसी बात पर इन दोनो के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद से करीब 1वर्ष से दोनो अलग अलग रह रहे थे। बीटा भी बाप के साये से वंचित हो गया था।
गत दिवस ये मामला थाने की चेतिया चौकी पर आया। चेतिया चौकी इंचार्ज हरेंद्र नाथ राय के प्रयास से दोनो पक्ष एक साथ रहने को राजी हुये। दोनों ने भविष्य में सात साथ जीने मारने का वादा किया।
इस अवसर पर हेड कान्सटेबल कोलम्बस यादव,का.अखिलेश यादव, प्रभाकर यादव के साथ ग्राम प्रधान हरीश चौरसिया, सन्तोष तिवारी, जयसिह यादव, आदि सहित दोनों गांवों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply