पत्रकार ध्रुव यादव को ६ माह बाद मिली जमानत

May 18, 2017 4:24 PM0 commentsViews: 573
Share news

 

अजीत सिंह

 

dh1

 

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला के पत्रकार ध्रुव यादव को आखिर जमानत मिल ही गई। एसएसबी की साजिश का शिकार हुए ध्रुव पिछले 6 महीने से जिला कारागार में बंद थे। उनकी जमानत होने पर समूचे मीडिया जगत में बहुत हर्ष है।

ध्रुव यादव कल शाम 7 बजे कारागार से मुक्त हुए। उनकी गिरफतारी २० नवम्बर 2016 को हुई थी। एसएसबी ने उन्हें बार्डर के पास से दिन दहाड़े अलीगढवा बाजार से उठाया था। और बाद में उन्हें 6 किला चरस रखने के आरोप में गिरफतार दिखाया थी। इस प्रकरण पर मीडिया ने महीनों संघर्ष किया था।

पत्रकार ध्रुव की रिहाई पर जिले की मिडिया जगत में हर्ष है। उनकी रिहाई के बाद जिले के बरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्त, मनीष कुमार जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष एम.पी. गोस्वामी, साजिद अली, प्रदीप वर्मा, अजीत सिंह, अली शेख, कैलाश दुबे, सिंहेश ठाकुर, सलमान आमिर, परवेज खां, पप्पू यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

 

Leave a Reply