दीनदयाल के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

July 26, 2017 1:12 PM0 commentsViews: 164
Share news

अजीत सिंह

बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अन्तर्गत आज न्याय मार्ग पर भाजपा के नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह के नेतृत्व मे वृक्ष लगा कर पर्यावरण को शुद्ध करने की मंगलकामना किया । इस अवसर पर सैकड़ों पौधे लगाये कार्यक्रम के अवसर पर लोगों की भारी उपस्थिति रही।

वृक्षारोपण करने के उपरांत पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह ने कहा कि वृक्ष ही पर्यावरण को शुद्ध करने का सबसे सुलभ व सरल साधन हैं।  जब पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो आमजन अपने आप स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने वृक्षारोपण को मानव सेवा बताते हुए कहा कि सृष्टि की रक्षा के  लिए यह बहुत जरूरी है।

इसी क्रम में सत्येन्द्र सिंह”भोलू”ने कहा वृक्ष हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं, और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए जिससे प्राकृतिक वातावरण शुद्ध रहे। इससे पृथ्वी सुरक्षित रहेगी।  वृक्षारोपण के दौरान अवधेश मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, अनूप पाण्डेय, विजय पाल सिह,सजय पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, अजय सिंह टप्पू, सतीश पाल, नवीन श्रीवास्तव, पिन्टू बाबा सहित कई लोग उपस्थित रहे||

दीनदयाल के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

अजीत सिंह veildha-ropad-karya-kram-at-basti

Leave a Reply