पीडीए समाज के एकजुट होने का समय आ गया है- उग्रसेन सिंह

February 13, 2025 7:18 PM0 commentsViews: 164
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झूलनीपुर सेक्टर में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव के अध्यक्षता में की गयी। जसके मुख्य वक्ता पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह रहे।

पीडीए जन चौपाल में पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक सरकार को हटाने का समय आ गया। पीडीए समाज को एकजुट होकर इस सरकार को हटा देना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी आज्ञाराम यादव, दिनेश यादव, तेजे, टेकई काका, अलाउद्दींन प्रधान, अबूबकर, रामू यादव, गुड्डू सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply