भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है- उग्रसेन सिंह

October 3, 2025 7:46 PM0 commentsViews: 116
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा ग्राम सभा नीबी में P.D.A जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में भाजपा सरकार कि नाकामियों को गिनाते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा की दिनदहाड़े हो रही चोरी, डकैती और अपराधिक घटनाएँ, जो आज हमारे समाज का सामान्य हिस्सा बन चुकी हैं। इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है। 

श्री सिंह ने कहां की 2027 विधानसभा का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है भाजपा के एजेन्डे में रोजगार और नौकरी नहीं है यह लोग छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की तरफ ले जाने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया तथा संचालन सपा नेता रामू ने किया। इस अवसर पर लवकुश सैनी, हरिद्वार काका, सुदामा बाबा, कपूर चंद्र प्रधान, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया, गुड्डू भईया, डब्लू भाई, वकार हुसैन, पुनवासी पूर्व प्रधान, वारिस अली, रहमत अली, गोविंद कुमार वर्मा, लाल बहादुर चौरसिया, चिनक चौहान और भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply