पीडिए सिर्फ नारा नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है- उग्रसेन सिंह
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भाजपा की विभाजनकारी नीति देश के लिए घातक है भाजपा सरकार की नीतियां नौजवान किसान पिछड़ा और दलित विरोधी है प्रदेश का पिछड़ा और दलित जाग चुका है, PDA सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने का काम करेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने ग्राम सभा बेनीनगर में PDA जन चौपाल में कही। उन्होंने PDA जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि दिनदहाड़े हो रही चोरी, डकैती और अपराधिक घटनाएँ आज हमारे समाज का सामान्य हिस्सा बन चुकी हैं। इस जन विरोधी सरकार में खेती किसानी के मौसम में यूरिया और डाई खादों की काला बाजार भाजपा नेताओं की सह पर हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी सरकार की मनसा ज़ाहिर कर रही है। श्री सिंह ने जनता से किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया एवं संचालन जय प्रताप ने किया। इस अवसर पर, शैलेंद्र शर्मा, नन्हे दुबे, राजू यादव, रामू भाई, अशफाक पटेल, हारुन भाई, इब्राहिम बीडीसी चौधरी, राजेंद्र यादव, पप्पू यादव, सूरज त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, बदरे आलम, अतहर हुसैन, आदिल, श्यामू, मोहम्मद आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।





