बृजमनगंज पुलिस कर रही पीड़ित परिवार प्रताड़ित, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

September 6, 2020 3:10 PM0 commentsViews: 604
Share news

शिव श्रीवास्तव

 महाराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया के रसोइया टोला में दो परिवारों के बीच मार पीट हुआ, जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाई गंगोत्रीनाथ त्रिपाठी व चंद्रशेखर त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके सम्बंध में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर चार नामजद के विरुद्ध तहरीर 27 अगस्त को दिया गया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। सोचने की बात है कि दोनों घायल मेडिकल कालेज में भरती हैं और पुलिस एनसीआर (जिसमें गिरफ्तारी नही होती) लिख कर पीड़ित को लालीपाप दे रही है।

 बताया जाता है कि पीड़ित परिवार के घर तीन पुत्रियां व महिलाएं ही है। इसके बावजूद बृजमनगंज पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के घर जा कर लड़कियों तथा महिलाओं को थाने पर बुलाया जा रहा है। जिसमें अपने पिता व चाचा के देखभाल व इलाज तथा न्याय की गुहार के लिए दो पुत्रियां निरंतर भटकने को मजबूर हैं।  एक सफ्ताह के बाद भी किसी आरोपी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही मुकदमा लिखा जा रहा है।

 पुलिस मामले की लीपापोती में लगी हुई है।  आरोपीयों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है। पुत्रियों द्वारा एसओ को सूचना देने पर एसओ बृजमनगंज द्वारा सबूत मांगा जा रहा। उक्त संबंध में पीड़ित की पुत्री ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40018720013770 के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।

ज्ञात रहे कि कि कानून के अनुसार वादी का हित सर्वोच्चा है। इसके तहत पुलिस को संज्ञेस अपराध का मुकदमा लिखना चाहिए, लेकिन पुलिस मनमानी कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि उन्हें जानकारी नही है। आप (पत्रकार) को है तो उसें अपने पास ही रखें।

Leave a Reply