डा. अयूब की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन 25 को, आगरा में आज ही योगी का पुतला फूंका

May 24, 2017 4:14 PM0 commentsViews: 579
Share news

नजीर मलिक

 

डा. अयूब के समर्थन में आगरा में प्रदर्शन और पुतला दहन करते पीस पार्टी के वर्कर

डा. अयूब के समर्थन में आगरा में प्रदर्शन और पुतला दहन करते पीस पार्टी के वर्कर

 

सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब की कल लखनऊ में हुई गिरफ्तारी के बाद पीस के वर्कर बेहद गम और गुस्से में हैं। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को अन्याय बताते हुए इसके खिलाफ २५ मई गुरुवार को सूबे के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। हालांकि आगरा के वर्करों ने जोश में आज ही अपने यहां प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जला डाला।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रियाज खान के मुताबिक  डा. साहब को उत्तर पद्रेश सरकार ने फर्जी फंसाया है। उन्होंने कहा है कि पीपा वर्कर अपने अध्यक्ष के समर्थन में गुरुवार को सूबे के सभी मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। उन्होंने पीपा समर्थर्कों से कार्यक्रम मेंशामिल होने की अपील की है।

दूसरी तरफ आज दिन में पीस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जोश में आगरी की सड़कों पर उतर आये। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और सीएम का पुतला जलाया। रियाज खान ने बताया कि अगर हमारे अध्यक्ष को तत्काल न्याय नहीं मिला तो पीस पार्टी सीएम योगी और उनकी सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

बताते चलें कि पीस अध्यक्ष डा. अयूब पर पार्टी की एक वर्कर के साथ रेप करने का आरोप है। इसके अलावा उस वर्कर/ छात्रा के बीमार होने पर गलत इलाज कर उसकी हत्या का आरोप है। महीनों पहले लगे इस आरोप की जांच के बाद लखनऊ की पुलिस ने कल शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply