सिद्धार्थनगर पुलिस बनी भाजपा पुलिस, कर रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शोषण: डॉ. चन्द्रेश

July 29, 2020 9:43 PM0 commentsViews: 446
Share news

अजीत सिंह

गूगल फ़ोटो

सिद्धार्थनगर। सत्ता से प्राप्त संरक्षण में मदान्ध हो चुकी जनपद पुलिस भाजपा पुलिस बन चुकी है। इनके द्वारा अपमान जनक टिप्पणी करने के अलावा शारिरिक प्रताड़ना और धमकियां देना आम बात हो चुकी है। जनता की आवाज उठाने वालों का पुलिस दमन करने पर आमादा है। भाजपा सरकार पुलिस का उपयोग कर आम जनता का शोषण करने पर तुली है।

उक्त बातें जिले के मशहूर हड्डी रोग चिकित्सक व कांग्रेस के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है। उन्होंने जिले की जोगिया पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता से प्राप्त संरक्षण में मदान्ध हो चुके थानाध्यक्ष अंजनी राय ने कल जनहित के एक मामले में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महादेवा नानकार निवासी आशुतोष मिश्रा को न ही सिर्फ अपमान जनक टिप्पणियां की बल्कि स्वयं को सत्ता का करीबी बताते बताते हुए धमकियां भी दीं।

थानाध्यक्ष जोगिया ने सुलह का प्रयास कर रहे एक जिम्मेदार नागरिक को जिस प्रकार स्वयं को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी का प्रतिनिधि बताने पर अभद्र टिप्प्णी एवं शारीरिक प्रताड़ना दी उससे उनके ऊपर राजनैतिक वरदहस्त का पता चलता है। भाजपा सरकार किस प्रकार पुलिस का उपयोग कर आम जनता का शोषण कर रही है। एक बार फिर यह तथ्य सामने आ गया है। आशुतोष मिश्रा ने कहा कि थानाध्यक्ष जोगिया पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं और जनता की आवाज की उठाने वालों का दमन करने का प्रयास कर रहे हैं। 

पूर्व लोक सभा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि थानाध्यक्ष का यह व्यवहार भाजपा की जनता के मुद्दों पर सरकार को आइना दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति दुर्भाव से ग्रस्त है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर सरकार और उसके मातहतों से सवाल करता रहेगा। चाहे इसके लिए उसे कितनी भी प्रताड़ना झेलनी पड़े। अगर आशुतोष मिश्र को न्याय न मिला तो कांग्रेस जिले में जनांदोलन करेगी।

Leave a Reply