भाजपाई आफरः हमारी मेयर साहिबा को ढूंढ कर लाइए, 101 रुपया इनाम ले जाइए

May 18, 2016 8:00 AM0 commentsViews: 197
Share news

प्रचंड सिह गहरवार

gkp

गोरखपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गोरखपुर में अपनी ही पार्टी की मेयर सत्या पांडेय के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्हें तलाश कर लाने वाले को १०१ रुपया नकद देने का एलान किया है। मोर्चे द्धारा जारी एक पोस्टर में मेयर को लापता बताया गया है।

दरअसल भाजपा अकलियत मोर्चे के कार्यकर्ता आैर नेता और मेयर सत्या पांडेय से बेहद नाराज हैं। अपनी नाराजी व्यक्त करने के लिए गत दिवस उन्होंने बैंक रोड से टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथ में बैनर और पोस्टर थेए जिसे उन्होंने जगहदृजगह चस्पा कर दिया। पोस्टर में भाजपा की लीडर और नगर निगम की मेयर डाण् सत्या पांडेय को लापता बताया गया है। इसी के साथ उनको ढूंढ कर लाने वाले को 101 रूपये का नकद पुरस्कार देने की बात कही गई है।

क्यों नाराज हैं वर्कर?

इन लोगों की नाराजगी की वजह मेयर द्वारा वार्डों का हाल चाल न लेना बताई जाती है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भले ही मेयर भाजपा की हैं, लेकिन उनका फ़र्ज बनता है, कि वह माके पर पहुंच कर वार्डों का हालचाल लें। उन्होंने कहा कि 2012 के बाद से वो एक बार भी मुस्लिम बाहुल्य वार्ड रसूलपुर, नंबर 55 का दौरा करने नहीं गईं। इसीलिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी की मेयर से नाराज है।

पोस्टर में  ऊपर नगर निगम में गुंडाराज स्लोगन लिखा गया है।बाईं तरफ नीचे मेयर डॉक्टर सत्या पांडे का फोटो लगाया गया है।  दाहिनी और छोटे–छोटे स्लोगन लिखे गए हैं। जिसमें सांड के हमले में कई लोगों की मौत पर सवाल उठाए गए हैं।

वर्कर बोले

इसके अलावा उनके परिवार वालों को मुआवजा देने की बात कही गई है। वहीं सफाई कर्मचारियों की पूरी सूची डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने और हफ्ते में एक बार डीएम के सामने उनकी परेड कराने की बात भी कही गई है।

इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद का कहना है कि भले ही मेयर डॉक्टर सत्या पांडे भाजपा की हैए लेकिन यदि वह कार्य नहीं करेंगीए तो उनके खिलाफ मोर्चा खोलना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मेयर न तो वार्डों का दौरा करती हैं और न ही शहर के विकास से उनका कोई लेनादृदेना है। यही वजह है कि उनको लापता घोषित करने के साथए उन्हें ढूंढ कर लाने वाले को 101 रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply