प्रधामंत्री के जन्मदिवस पर सांसद पाल और नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने शुरु किया सेवा पाखवाड़ा
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सांसद जगदम्बिका पाल और नगर पालिका अध्यक्ष गोबिंद माधव ने सर्वजनिक स्थानों पर “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान की शुरुआत किया है। यहां अभियान महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के प्रथम दिन दोनों नेताओं ने माता श्री सिंघेश्वरी देवी परिसर में झाड़ू पोछा लगाया।
उक्त अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि
राष्ट्र सेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर हम उन्हें बधाई देते हैं तथा यह साफ सफाई का अभियान अगले 15 दिनों तक लगातार होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष गोबिंद माधव ने बताया कि सेवा पाखवाड़ा के अंतर्गत आज रोवापार बूथ संख्या 287 श्री सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और अपने आस-पास सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल, अरबिंद पाण्डेय, सभासद राजाराम, उमेश उर्फ़ डब्बू शाहू, दीपू सिंह, राजेश जायसवाल, श्याम सुन्दर मित्तल, राजेश यादव, रामदर त्रिपाठी, विजय जैसावल साहित अन्य बहुत लोग उपस्थित रहे।






