प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली देते हुए महिला का वीडियो वायरल

July 27, 2026 8:55 AM0 commentsViews: 496
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली देते एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती हुई गाली देते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में महिला गोल्हौरा थाना क्षेत्र जाजरगठिया गांव की बताई जा रही है।

महिला का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिले में नाराजगी देखी जा रही है। कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इस सम्बन्ध में गोल्हौरा थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि थाने पर बुलाया गया उसने माफीनामा लिख कर दे दिया है। उसके आईडी से रील डिलीट करा दिया गया। शांति भंग के तहत चालान कर दिया गया।

Leave a Reply