प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान- पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह

December 18, 2022 10:12 PM0 commentsViews: 168
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने पर पूरे देश भर में देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन गया। गया एवं बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया गया।

पाकिस्तानी मंत्री का पुतला जलाने के पश्चात डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रेस्ट हाउस में प्रेस प्रतिनिधतियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह 1062 का भारत नहीं बल्कि 2022 का भारत है। भारत की सेना अब अपनी सुरक्षा व देश की अस्मिता का सम्मान करना बखूबी जानती है। पाकिस्तान और चीन होश में रहे और आपा न खोएं।

इस अवसर पर सरकार विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने विदेश नीति में भारत का परचम लहराया है। पाकिस्तान और चीन भारत से भयभीत है, इसीलिए आये दिन बार्डर क्षेत्र में घुशपैठ करने कि बार बार नाकाम कोशिश करते रहते हैं।

पुतला दहन के दौरान सत्य प्रकाश राही, ओम प्रकाश यादव, शिवनाथ चौधरी सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधिगण, भाजपा जिला पदाधिकारीगण गोविंद माधव, विपिन सिंह, फतेबहादुर सिंह आदि एवं भाजपा के अनन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

Leave a Reply