मंदिर परिसर में चला वृहद स्वच्छता अभियान, चेयरमैन व सांसद ने किया श्रमदान

June 6, 2026 4:32 PM0 commentsViews: 88
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ संकल्प और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

​अभियान का नेतृत्व नगर पालिका सिद्धार्थनगर के चेयरमैन गोविंद माधव ने किया। इस दौरान उन्होंने डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या के साथ मिलकर मंदिर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।

इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल के साथ श्री कुशवाहा और दीपक मौर्या ने कहा कि ​“स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छता ही संस्कार है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

​इस अवसर पर नगर पालिका के सभासदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता और स्थानीय सहयोगी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। अभियान के अंत में चेयरमैन गोविंद माधव ने सभी से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने की अपील की।

Leave a Reply