ईदुल अज़हा सकुशल सम्पन्न, पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह ने किया शोहरतगढ़ थाने पर कैम्प

August 16, 2019 12:26 PM0 commentsViews: 322
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। देश और दुनिया के साथ ईदुल अज़हा क़ुरबानी का त्योहार पूरे जिले में मनाया गया । जिले की संवेदांधीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने शोहरतगढ़ कस्बे में पैदल ही गलियों और प्रमुख चौराहों की जानकारी ली और पूरे समय थाने पर कैम्प कर नगर में होने वाली सूचना पर निगाह रखी। संवेदनशील कस्बे  में ईदगाह पर नमाज 7 बजे कारी राजिउल्लाह  ने और कस्बा स्थित जामा मस्जिद में 8 बजे मौलाना आरिफ अब्दुल्लाह के कयादत मैं  पढ़ाई गई। थानाक्षेत्र के तमाम गाओं और कस्बों में लोगों ने ईदुल अज़हा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं हैं।

सबसे ज्यादा लोकतंत्र समाये हुए इस्लाम धर्म में इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान में बकरीद का स्पष्ट वर्णन मिलता है. ऐसा बताया जाता है कि अल्लाह ने एक दिन हजरत इब्राहिम से सपने में उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी. हजरत इब्राहिम अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। अल्लाह का हुकुम मानते हुए हजरत इब्राहिम जैसे ही अपने बेटे की गर्दन पर वार करने गए, अल्लाह ने उसे बचाकर एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी. तभी से इस्लाम धर्म में बकरीद मनाने का प्रचलन शुरू हो गया।

शोहरतगढ़ में ज्जबे के साथ बकरीद मनाई गई। इसय अवसर पर ईदगाहं गुलजार रहीं। नमाज के बाद कुरबानी की रस्म अदा हुइ। इस अवसर पर तमाम लोगों ने सामाजिक काम किये। दुआएं मांगी। ककब्रिस्तानों की देखभाल किया। गरीरबों को दान भी दिया। मुबारकबादों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।अंसारी परिवार ने वृक्षारोपण भी किया।

त्योहार को शकुशल सम्पन कराने के दौरान सी ओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह , तहसीलदार अरविंद कुमार , थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह , एस आई विक्रम अजित रॉय , रमाशंकर सिंह , सदर लेखपाल रामजतन , सिपाही राजू चौधरी , मुकेश निगम सहित नगर पंचायत के कर्मचारी श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply