पुलिस व बदमाशों में गोली चली, दारोगा सहित दो घायल, दोनों बदमाश गिरफ्तार

November 21, 2019 11:57 AM0 commentsViews: 665
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच आज सुबह हुई आकस्मिक  मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।  मुठभेड़ बांसी कोतवली अन्तर्गत भोर में हुई। पुलिस ने मुइभेड़ में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घासल दारोगा और बदमाश को इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

बताया जाता है कि आज (गुरुवार) सुबह करीब 4 बजे बांसी कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। तभी उन्हें एक मोटरसाइकिल पर  दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायर कर दिया जिससे एक एसआई अजय सिंह के हाथ में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी है। अन्ततः बदमाशों को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया।

बांसी पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश अजय और उसका साथी पिंटू पुलिस हिरासत में है। घायल एसआई और बदमाश का इलाज बांसी चिकित्सालय में चल रहा है । जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान विजय ढुल ने बताया कि घायल बदमाश अजय सिंह पड़ोसी जनपद सन्तकबीरनगर का रहने वाला है। यह शातिर बदमाश है कई लूट की वारदातों में शामिल था इसकी पहले से ही तलाश थी।

 

Leave a Reply