पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत 19500/ नगद वसूलने के अलावा आठ को किया गिरफ्तार

September 12, 2019 7:28 PM0 commentsViews: 740
Share news

अजीत सिंह

डेमो फोटो

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा. धर्मवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा  के निर्देश में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन, अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 41 वाहनों से 19500/ रुपये समन शुल्क वसूल किया गया तथा अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 89/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त अभिषेक मिश्र पुत्र मनोज कुमार साकिन कपिय मिश्र थाना जोगिया उदयपुर के कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 81/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र विभुति  साकिन अगया खुर्द के कब्जे से 15 शीशी नेपाली शराब बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 102/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र कीताबुल्लाह साकिन महरथा के कब्जे से 01 अदद चाकू  बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 111/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियुक्त मोटू उर्फ हसन पुत्र इकबाल साकिन चेतियहवा के कब्जे से 01 अदद चाकू  बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 112/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियुक्त सुखलाल पुत्र प्रदीप साकिन तेलियाडीह के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 168/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियुक्त अरमान पुत्र शफी मोहम्मद साकिन कंचनपुर के कब्जे से 01 अदद चाकू  बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा मु. अ. सं. नील/2019 धारा 11 कस्टम एक्ट का अभियुक्त कैलाश कुमार पुत्र हरिराम गुप्ता साकिन डोहरिया खुर्द थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के कब्जे से 16 बोरी मटर की दाल व 06 बोरी मटर, कीमती 34 हजार रूपये बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी । थाना बांसी पुलिस द्वारा मु. अ. सं. 227/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र ऱाधेश्याम साकिन परौती ताल थाना व जनपद गोण्डा हाल मुकाम राजेन्द्र नगर थाना बांसी के कब्जे से 30 शीशी नेपाली शराब बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply