मुरली की मदद करना जावेद को पड़ा महंगा, पुलिस उसे जबरन उठा कर अज्ञात स्थान पर ले गई

September 2, 2019 11:42 AM0 commentsViews: 1825
Share news

 

— दर दर भटक रहे मुरलीधर ने सवाल उठाया कि क्या देश में मुस्लिम से दोस्ती करना पाप व अपराध है?

 नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले के उसका बाजार थाना निवासी मुरलीधर गुप्ता की मदद करना जावेद सिद्दीकी के लिए महंगा साबित हुआ। कल दिन दहाडे उस्का पुलिस ने उठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले गई है। जावेदी की दुकान उस्का थाने के गेट के ठीक समाने ही थी। इसके बाद पूरे कस्बे में दहश्त का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि अब तो किसी पीड़ित की मदद करना भी गुनाह हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार अपरान्ह पांच साढ़े पांच बजे उसका बाजार थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ जाावेद की दुकान पर पहंचू और घसीटते हुए उसे थाने के अंदर उठा लाये। जं उसे मार पीट कर किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया। जावेद का भाई फरहान उसके बारे में पता करने पहूंचा तो पुलिस ने गाालियां देते हुए दौड़ाया। वह डर के मारे भाग निकला। इसके बाद पत्रकारों ने पुलिस से सम्पर्क करना चाहा मगर वे विफल रहे। उसके बाद से जावेद के बाारे में कोई खबर नहीं है।

पीड़ित जावेद का परिवार आरोप लगा रहा है कि उसका बाजार थाने के एस. ओ. अंजनी कुमार राय निर्दोष को जान से मरवा भी सकते हैं या किसी संगीन आरोप में फंसा सकते हैं।  पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, से लेकर लखनऊ के उच्चाधिकारियों से बात की है। एक तरफ एस.पी. सिद्धार्थनगर धर्मवीर सिंह का सीयूजी नंबर ऑफ आ रहा है, वहीं उसका पुलिस ने किसी को उठाये जाने से इंकार किया है जबकि अन्य अधिकारियों से और कुछ संभ्रांत व्यक्तियों से पुलिस ने कहा कि थोड़ी देर में छोड़ दूंगा।  लेंेकिन सोमवार सुबह तक उसे छोड़ा नहीं गया है। एस.ओ. अंजनी कुमार राय की इस तरह की हरकत से उसका बाजार की जनता के मन मे और पीड़ित के परिवारजनों के मन किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। कस्बेवासियों में दहशत का माहौल ब्याप्त है।यह मामला मुरली धर के पुश्तैनी मकान की दीवार तोड़ कर थाना के बाउंड्रीवाल में मिलाना और घर मे आने का रास्ता भी बंद होने और जमीन से तीन ट्राली मिट्टी भी खोद कर जबरिया ले जाने से जुड़ा है।

बता दें है कि चार पांच दिन पहले उस्का बाजार पुलिस ने मुरलीधर नाम के गरीब का पुश्तैनी मकान, जो थाने से सटा था, तोड़ दिया था, इससे उसके बच्चे बेसहारा हो गये हैं। जावेद इसी मामले में मुरली की मदद कर रहा था। इस मामले में मु रली का एक विडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि दारोगा जी उस पर इस बात पर नाराज हैं कि वह मुस्लिम के साथ क्यों रहता है। उसने सवाल उठाया है कि क्या देश में हिंदू मुस्लिम की दोस्ती अपराध या पाप है?

Leave a Reply