सिद्धार्थनगर पुलिस ने चार वांछितों सहित आठ हजार वसूले

June 11, 2018 7:15 PM0 commentsViews: 547
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में बैंक/स्कूल-वाहन/वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा एम0वी0 एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए  58 वाहनों से 8000/रु0 समन शुल्क वसूलने के अलावा चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एस पी डा० धर्मबीर सिंह व एएसपी मुन्नालाल के आदेश पर उक्त अभियान चलाया जा रहा था। जिसके आंर्तगत पुलिस के कर्मचारियों ने 58 वाहनों से आठ हजार रूपये नगद शमन सुल्क वसूल किरने के अलावा चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 53/18 धार 41/411,413,419,420,467,468,471 भादवि0 के वांछित अभियुक्तगण अकबर अली पुत्र असगर अली सा0 हल्लौर और नशीम उर्फ वशीम पुत्र अब्दुल्लाह सा0 बड़वा परसा व शकील चौधरी पुत्र अकरम चौधरी सा0 भगवान थाना डुमरियागंज है।

हमीद पुत्र मुस्लीम उर्फ अब्दुल मजीद सा0 भगवानपुरा थाना डुमरियागंज क्रम सं.  01से 03 पूर्व से जेल मे क्रम सं0 04 की गिरफ्तारी शेष अभियुक्तगण द्वारा अपने तथा अपने साथियो के आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु जनता के गाड़ियो को चुराकर हेराफेरी करना तथा रद्दों बदल करना गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 55/18 धारा
8/20 NDPS सत्यप्रकाश पाण्डेय पुत्र दुखहरन सा0 बढ़या थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के  कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम नाजायज गाजा बरामद  कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply