पुलिस कप्तान ने निकाला तिरंगा रूट मार्च, लाइन में 5 किमी. हाफ मैराथन दौड़

August 12, 2022 9:00 PM0 commentsViews: 196
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। “आज़ादी के अमृत महोत्सव- 2022 के उपलक्ष्य के दूसरे दिन (तृतीय कार्यक्रम) शुक्रवार को समय शांय 5 बजे सर्किल मुख्यालय के थानों पर सम्बंधित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा रूट मार्च किया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस कप्तान अमित आनंद की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकला। इससे पहले सुबह पुलिस लाइन में 5 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें 130 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को “आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके सन्दर्भ में शुक्रवार को अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व एएसपी सुरेश चंद्र रावत के निर्देश पर जनपद के पाँचों सर्किल मुख्यालय के थानों सिद्धार्थनगर, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा एवं डुमरियागंज पर सम्बंधित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा रूट मार्च कर आमजनमानस में सुरक्षा, परस्पर, सौहार्द एवं देश प्रेम भावना के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply