पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो दारोगाओं की थानेदारी गई

May 13, 2022 1:06 PM0 commentsViews: 985
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस में महकमें में लेकर लगातार फेरबदल जारी है। बुधवार रात हुए फेरबदल में दो लोगों की थानेदारी चली गई। इस कवायद में लगभग दो दर्जन लोगों को इधर से उधर किया गया। हालांकि अभी कई चर्चित लोगों की थानेदारी पर आंच आनी बाकी है। माना जा रहा हैकि अगली फेर बदल में उनका नम्बर जरूर आएगा।

जानकारी के मुताबिक फेरबदल की कड़ी में एसओ त्रिलोकपुर रहे रामकृपाल शुक्ल को क्राइम ब्रांच में भेजा गया। उनके स्थान पर वीआईपी सेल प्रभारी विद्यासागर कुशवाहा को त्रिलोकपुर का एसओ बनाया गया। वहीं, खेसरहा एसओ रहे मिथिलेश राय को हटाकर उन्हें भी क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। उनके स्थान पर मिश्रौलिया थाना में तैनात एसआई अशोक वर्मा को खेसरहा थानाध्यक्ष बनाया गया।

ढेबरुआ से अभिषेक सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया। जबकि उनके बदले में देवेंद्र श्रीवास्तव को मीडिया सेल से क्राइम ब्रांच भेजा गया। पीआरओ बालजीत राव को क्राइम ब्रांच भेजा गया। जबकि सुदोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव को नया पीआरओ नियुक्त किया गया। जोगिया कोतवाली में तैनात सभाशंकर यादव को सुद्योंधन पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा अन्य उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया।

इस संबंध में अपर पलिस अधीक्षक सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहाकि पलिस बल को सजग औरक्रियाशील रखने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास जारी हैं।

 

 

 

Leave a Reply