100 पुलिस कर्मियों के बैरक हॉस्टल का मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण, सीएम कर रहे रोज विकास

January 13, 2026 9:53 AM0 commentsViews: 35
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में निर्मित 100 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक हॉस्टल का सोमवार को प्रभारी मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में पुलिस के रहने के लिए बैरक का निर्माण कराया गया है। इससे पुलिस कर्मियों को रहने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। इसके बनने से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

मंत्री ने कहा कि बैरक एवं हॉस्टल की कमी से पुलिस के जवानों को रहने के लिए बड़े पैमाने पर परेशानियों को सामना करना पड़ता था। एक कमरे में अधिक लोग सोते थे अब आसानी हो जाएगी। इसके बाद प्रभारी मंत्री के साथ सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह,  उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीएसटीओ बीएस यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply