शोहरतगढ़ में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई

January 20, 2020 2:06 PM0 commentsViews: 563
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, पोलियो की रोकथाम के लिए स्थानीय शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शनिवार को शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ से पल्स पोलियो कार्यक्रम की जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में सैकड़ों छात्रों सहित डॉ पंकज कुमार वर्मा चिकित्सा अधीक्षक , प्रधानाचार्य नलिनीकांत मणि त्रिपाठी , गड़ाकुल के लोकप्रिय प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, श्री गंगाधर द्विवेदी HEO भुवनेश्वर शर्मा बीएमसी यूनिसेफ, सुरेंदर पाल, आई ओ शैल मणि चौधरी, हेमंत उपाध्याय तथा क्षेत्र की आशा कुसुम लता सुनीता मीरा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

जागरूकता रैली का नेतृत्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज वर्मा ने झंडा दिखाकर किया और बताया कि पोलियो को जड़ से खत्म करने  का संकल्प शीघ्र ही पूरा होने वाला है। इस अवसर  उनहोने   कार्यक्रम की सफलता के लिए सबसे अपील की।

 

Leave a Reply